फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: फर्जी दस्तावेज सेे जमानत दिलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Sat, 14 Feb 2026 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। कोर्ट की आंखों में धूल झोंककर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमानत करवाने वाले गिरोह पर पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने 13 दिन में इस नेटवर्क से जुड़े करीब 60 फर्जी जमानतियों को गिरफ्तार कर चुकी है। यह गिरोह जाली पहचान पत्र व अन्य दस्तावेजों के जरिए गंभीर अपराधों में संलिप्त अपराधियों को कोर्ट से बाहर निकलवाने का अवैध धंधा कर रहे थे।
विज्ञापन

अंबाला सिटी के चौकी नंबर पांच के प्रभारी उप निरीक्षक हाकम सिंह ने शुक्रवार को बताया कि 13 दिन में पुलिस की मुस्तैदी के चलते लगभग 60 ऐसे आरोपियों को काबू किया जा चुका है, जो कोर्ट में गलत पहचान या जाली दस्तावेज पेश कर जमानत दिलाने का अवैध धंधा कर रहे थे। इन सभी के खिलाफ उचित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर इन्हें जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

पहचान छिपाते थे आरोपी : अंबाला पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से फर्जी कागजात बरामद किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें