फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मस्जिद का मलबा हटाने पर विवाद थाने में हुआ समझौता

विज्ञापन
मुलाना थाने में समझौता होने के बाद खड़े दोनों पक्ष व प्रभारी। संवाद
विज्ञापन
मुलाना। मिल्कधन कोटा गांव में रविवार सुबह पुरानी मस्जिद के मलबे को बिना मुस्लिम समाज और वक्फ बोर्ड को सूचित किए हटाने पर विवाद हो गया।
विज्ञापन

मस्जिद की पुरानी जर्जर छत और कुछ दीवारें गिर चुकी थीं, जिन्हें गांव के कुछ लोगों ने सामूहिक रूप से ट्रैक्टर व जेसीबी की मदद से हटाना शुरू किया। इस दौरान करीब 11 बजे मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग, जो आसपास के गांवों से पहुंचे थे, ने आपत्ति जताई और 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को बुलाया।
विज्ञापन

मुस्लिम लोगों का कहना था कि बिना समुदाय की अनुमति और हरियाणा वक्फ बोर्ड की परमीशन के मलबा उठाना सही नहीं है। सूचना मिलने पर थाना मुलाना प्रभारी प्रमोद राणा व ग्राम सरपंच रीना के पति विनोद कुमार मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से बातचीत की। गांव के मौजिज लोगों ने आश्वासन दिया कि मस्जिद की जगह को किसी प्रकार की क्षति नहीं होने दी जाएगी। दोपहर बाद दोनों पक्ष थाने में पहुंचे, यहां थाना प्रभारी प्रमोद राणा की अगुवाई में बातचीत के बाद शांति बनाए रखने पर सहमति जताई। संवाद

मुलाना थाने में समझौता होने के बाद खड़े दोनों पक्ष व प्रभारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें