फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: इलेक्ट्रिक बसों पर विवाद, बाहर के रूट बंद

विज्ञापन
अंबाला छावनी बस स्टैंड परिसर में खड़ी इलेक्ट्रिक बस। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन में नया विवाद सामने आ रहा है। रोडवेज ने अचानक से जीरकपुर और पंचकूला मार्ग पर इन बसों के संचालन को बंद करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

हैरानी की बात है कि अब बस इन रूटों पर चलेंगी या नहीं इसकी जानकारी भी रोडवेज अफसरों की ओर से नहीं दी जा रही। इस असमंजस की स्थिति ने जीरकपुर और पंचकूला जाने वाले दैनिक यात्रियों के लिए अब समस्या खड़ी कर दी है।
दरअसल, पूर्व में रोडवेज ने कुछ बसें अंबाला कैंट तो कुछ बसें जीरकपुर पंचकूला चलाने की योजना बनाई थी। योजना लागू हो पाती इससे पहले ही रोडवेज ने इस रूट पर अपनी योजना को रद करते हुए स्थानीय रूटों पर इन बसों का संचालन शुरू कर दिया। जब स्थानीय रूटों पर फायदा नहीं हुआ तो दोबारा से जीरकपुर और पंचकूला के लिए बसें संचालित कर दीं।
विज्ञापन

दैनिक यात्री इन बसों के चलने से काफी संतुष्ट थे। अब रोडवेज ने फिर से जीरकपुर व पंचकूला रूट पर बसें अचानक से बंद कर दी हैं।

इन रूटों पर चली थीं ई-बसें

हरियाणा सिटी बस सर्विस लिमिटेड के नाम से दो महीने पहले अंबाला में पांच इलेक्ट्रिक बसें आई थीं। 26 जनवरी को ये बसें शुरू हुई थीं। इसके बाद से मंत्री के आदेश के बाद इन बसों को अंबाला सिटी से बोह-बब्याल, अंबाला सिटी- पंजोखरा कलरहेड़ी, अंबाला सिटी-नन्हेडा, अंबाला सिटी से शाहपुर, अंबाला सिटी से शास्त्री काॅलोनी मोहडा मार्ग पर चलाया जा रहा था। कुछ दिन इन रूटों पर बसों को चलाने के बाद अधिकारियों ने रूट बदल दिए।
अधिकारियों ने नन्हेडा, शाहुपर, शास्त्री काॅलोनी, मोहड़ा मार्ग से दो इलेक्ट्रिक बसों को हटा दिया। करीब 25 दिन पहले अधिकारियों ने इन दोनों इलेक्ट्रिक बसों को जीरकपुर और पंचकूला मार्ग पर लगा दिया। तब से यह दोनों बसे जीरकपुर और पंचकुला मार्ग पर संचालन कर रही थी। लेकिन अचानक अब इन दोनों बसों का संचालन को बंद कर दिया है। सूत्रों की मानें तो अंबाला में पांच इलेक्ट्रिक बसें अंबाला सिटी से बोह बब्याल, अंबाला सिटी से साहा, अंबाला सिटी से पंजोखरा कलरहेडी, अंबाला सिटी से साहा और अंबाला सिटी से अंबाला छावनी मार्ग पर चलाई जा सकती हैं।



जीएम रोडवेज बोले- अड्डा इंचार्ज से पूछो



इस विवाद पर जब राेडवेज महाप्रबंधक अश्वनी डोगरा से पूछा तो उन्होंने कहा कि जीरकपुर और पंचकूला मार्ग की इलेक्ट्रिक बसों के बारे में अड्डा इंचार्ज बताएंगे। इस काम को वही करते हैं। जब अड्डा इंचार्ज कृष्ण से पूछा गया तो उन्होंने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि जीरकपुर और पंचकूला मार्ग पर इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से संबंधित उनके पास कोई जानकारी नहीं है। इसके बारे में उच्चाधिकारी बता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें