सीसीटीवी फुटेज में हुआ धमकाने का खुलासा
पुलिस को दी तहरीर में न्यू अजीत नगर निवासी दीपक ने बताया कि उसके बेटे ने एक बालिग मुस्लिम लड़की के साथ कोर्ट मैरिज कर ली थी। उसके बाद जब लड़की के परिवार को पता चला तो हमें तीन युवकों ने पकड़ लिया। धमकी देते हुए कहा कि या तो मुस्लिम धर्म अपना लो, नहीं तो आपके बेटे को मार देंगे। आरोपी बोले कि हमारी लड़की नहीं मानी तो उसे भी मार देंगे। इसी डर से परिवार बेटे व बहू को घर नहीं बुला रहा था। स्थानीय लोगों के कहने पर परिवार ने अपने घर के बाहर सीसीटीवी लगवाए ताकि कोई दोबारा आए तो पता चल सके। इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी गई थी लेकिन अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
पीड़ित बोला सहमा हुआ है परिवार
पीड़ित दीपक का आरोप है कि वह एक दुकानदार है और कोई उसके साथ नहीं खड़ा होगा। मुस्लिम मार देंगे, इस डर से रहता था। जब वह आते थे तो मैं छीप जाता था। बेटे ने भी अपनी मेडिकल की दुकान एक माह से नहीं खोली है। 21 दिसंबर को पिता सुदामा दुकान संभाल रहे थे। उस समय आरोपी सोहेब, आफताब व सलीम तीनों ने दुकान पर आते ही पिता को धमकाया।