फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: स्टेट लाइब्रेरी के वाटर कूलर में गंदा पानी

विज्ञापन
लाइब्रेरी परिसर में फर्श पर बैठकर पढ़ाई और सरकारी नौकरी के लिए पेपर की तैयारी करते छात्र। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के उपमंडल कार्यालय स्थित सेंट्रल स्टेट लाइब्रेरी में पिछले लंबे समय से अव्यवस्थाएं पसरी हैं। इनके चलते वीरवार को छात्रों ने रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

छात्रों ने बताया कि वाटर कूलर में गंदा पानी आ रहा है, ठीक से सफाई नहीं हो रही है। वहीं फर्श पर पानी बिखरा पड़ा है और बैठने को कुर्सियां नहीं हैं। कई कुर्सियों टूटी हुई हैं। लिफ्ट बंद पड़ी है। लाइब्रेरी में एसी की सर्विस नहीं हुई है। इन समस्याओं को लेकर छात्र कालेज प्राचार्य देसराज बाजवा के पास पहुंचे और समस्याओं को लेकर शिकायत सौंपी। इसके बाद प्राचार्य देसराज बाजवा लाइब्रेरी पहुंचे और छात्रों को आश्वासन दिया कि वह जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान करवाएंगे।
फोटो : 40
घर से लाते हैं बोतल में पानी
बाडा निवासी अभिषेक ने बताया कि वह लाइब्रेरी में एचपीएससी की तैयारी कर रहा है। लाइब्रेरी में लगे वाटर कूलर में दस दिनों से गंदा पानी आ रहा है। इस कारण वह और अन्य छात्र अपने घरों से बोतल में पानी भरकर लाते हैं या फिर भूतल पर लगे वाटर कूलर से पानी पीने को मजबूर है। कई बार वाटर कूलर से पानी बहकर फर्श पर बहता रहता है। इसे कोई साफ नहीं करता।
विज्ञापन

फोटो : 41
समय पर नहीं हो रही सफाई
कसेरलाकलां निवासी परमवीर ने बताया कि वह सरकारी नौकरी के लिए पेपर की तैयारी कर रहा है। लाइब्रेरी में ठीक से सफाई नहीं होती है। जगह जगह गंदगी पसरी रहती है। इसे कई दिनों तक साफ नहीं किया जाता।
फोटो: 42
फर्श पर बैठकर कर रहे पढ़ाई
साहा निवासी ललित ने बताया कि लाइब्रेरी में बैठने के लिए कुर्सियां नहीं हैं कई कुर्सियां टूटी हुई है। इस कारण कई छात्र परिसर में घंटों फर्श पर बैठकर पढ़ाई करते हैं और सरकारी नौकरी के लिए पेपर की तैयार करते हैं।
फोटो: 43
अधिकतर बंद रहती है लिफ्ट
बकनौर गांव निवासी तरुण ने बताया कि लाइब्रेरी में लगी लिफ्ट अधिकतर बंद रहती है। जो कभी कभी ही चलती है। जब वह शिकायत करते हैं तो लिफ्ट चला दी जाती है। लेकिन कुछ दिन बार फिर से बंद कर दी जाती है। वीरवार को भी 12 बजे लिफ्ट को चलाया गया।

लाइब्रेरी परिसर में फर्श पर बैठकर पढ़ाई और सरकारी नौकरी के लिए पेपर की तैयारी करते छात्र। संवाद

लाइब्रेरी परिसर में फर्श पर बैठकर पढ़ाई और सरकारी नौकरी के लिए पेपर की तैयारी करते छात्र। संवाद

लाइब्रेरी परिसर में फर्श पर बैठकर पढ़ाई और सरकारी नौकरी के लिए पेपर की तैयारी करते छात्र। संवाद

लाइब्रेरी परिसर में फर्श पर बैठकर पढ़ाई और सरकारी नौकरी के लिए पेपर की तैयारी करते छात्र। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें