फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: साहा औद्योगिक केंद्र में दमकल और बोरवेल लगाने का निर्देश

विज्ञापन
सुपरटेक कंपनी में आग के बाद के हालात। प्रवक्ता
विज्ञापन
- आग से फैक्टरी में हुए नुकसान को देखने पहुंचे कैबिनेट मंत्री अनिल विज
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
साहा। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने साहा औद्योगिक विकास केंद्र में तुरंत दमकल गाड़ी तैनात करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने हरियाणा राज्य औद्योगिक और अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) के प्रबंध निदेशक को ये आदेश दिए। मंत्री ने दमकल गाड़ी के लिए पानी का बोरवेल भी तुरंत प्रभाव से कराने को कहा है। विज शनिवार को साहा औद्योगिक विकास केंद्र स्थित साइंस उपकरण बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग का जायजा लेने पहुंचे थे।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्हें पता चला कि इस औद्योगिक क्षेत्र में कोई दमकल गाड़ी तैनात नहीं है। मंत्री विज ने एचएसआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक से कहा कि यहां तुरंत कहीं से भी दमकल गाड़ी लाकर खड़ी की जाए ताकि आपात समय में तुरंत कार्रवाई हो सके। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दमकल के लिए पानी भरने के लिए बोरवेल की व्यवस्था भी की जाए। साहा औद्योगिक विकास केंद्र में लगभग 300 इकाइयां हैं। इन इकाइयों में बड़ी संख्या में श्रमिक काम करते हैं। शुक्रवार लगी आग में फैक्ट्री पूरी तरह जलकर राख हो गई थी। मंत्री ने कहा कि दमकल का इंतजाम यहां होना बहुत जरूरी है। मंत्री विज ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि औद्योगिक केंद्र में दमकल की व्यवस्था नहीं है। उन्होंने प्रबंध निदेशक से इस मामले में बात की है। उन्होंने कहा कि दमकल खड़ी करने के लिए जगह उपलब्ध है। आपात स्थिति से निपटने के लिए दमकल का इंतजाम आवश्यक है।

सुपरटेक कंपनी में आग के बाद के हालात। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें