बराड़ा के बिंजलपुर गांव में पौधरोपण के दौरान मौजूद गणमान्य व ग्रामीण। प्रवक्ता
बराड़ा। बिंजलपुर गांव में वन विभाग के सहयोग से एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण का आयोजन किया गया। सरपंच रूलदा राम की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और फलदार व औषधीय पौधे लगाए। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतप्रकाश बिंजलपुर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए केवल पौधे लगाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी सुरक्षा करना भी प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि हर व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और परिवार के सदस्य की तरह उसकी देखभाल करे। सरपंच ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए हरित क्षेत्र बढ़ाना अनिवार्य है। संवाद