फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: धुराला, रवालों और झीरीवाला प्राथमिक स्कूल के भवन नए बनेंगे, 1.61 करोड़ हुए मंजूर

Thu, 08 Jan 2026 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
जिला ​शिक्षा सदन।
विज्ञापन
अंबाला सिटी। लंबे समय से असुरक्षित और गिराए गए राजकीय प्राथमिक स्कूलों के भवनों के बनने की उम्मीद जगी है। सरकार ने समग्र शिक्षा निदेशालय में राजकीय स्कूलों के भवनों को बनाने के लिए मंजूर की गई राशि को डाल दिया है। अंबाला खंड वन में धुराला, रवालों व झीरीवाला के प्राथमिक स्कूल के भवन 1.61 करोड़ रुपये से बनेंगे, इनमें जीपीएस धुराला में 46.49 लाख से चार अतिरिक्त कक्षा कक्ष, एक लड़कों व एक लड़कियों के लिए शौचालय, जीपीएस रवालों में 5 अतिरिक्त कक्षा कक्ष, एक लड़कों व एक लड़कियों के लिए शौचालय, चहारदीवारी 77.76 लाख, जीपीएस झीरीवाला में 3 अतिरिक्त कक्षा कक्ष, लड़के व लड़कियों और सीडब्ल्यूएन शौचालय बनेंगे। इन पर करीब 37.77 लाख का बजट खर्च होगा।
विज्ञापन




इन राजकीय स्कूलों में मरम्मत कार्य पर खर्च होगा 2.94 करोड़ का बजट

अंबाला खंड वन

जीएमएस बड़ौला में चहारदीवारी, कमरों की मरम्मत 9.79 लाख, जीएमएस कंगवाल चहारदीवारी 3.22 लाख, जीएमएस निहारसा 3.50 लाख, जीपीएस ललाना में कमरों की मरम्मत 4.40 लाख, जीपीसी मटहेड़ी जट्टां अतिरिक्त दो नए कमरे 20.44 लाख, जीपीएस नूरपुर मरम्मत कार्य 3.20 लाख।



अंबाला खंड टू

जीजीपीएस सुल्तानपुर सीडब्ल्यूएसएन शौचालय 1.50 लाख, जीएमएस दलीपगढ़ में मरम्मत कार्य 4.93 लाख, जीएमएस डंगडेहरी में नई चहारदीवारी के लिए 1.62 लाख, जीएमएस देवीनगर निर्माण एवं मरम्मत चहारदीवारी 90 हजार, जीएमएस सिंघावाला चहारदीवारी 1.75 लाख, जीएमएसपीएस बकरा मार्केट लड़के व लड़कियों के शौचालय व चहारदीवारी मरम्मत 9.27 लाख, जीपीएस सुल्तानपुर सीडब्ल्यूएसएन शौचालय एवं रैंप 2.39 लाख।
विज्ञापन



बराड़ा खंड

जीपीएस सिंबा में एक नया कमरा बनेगा 1.22 लाख।



साहा खंड

जीपीएस चुडियाली में मरम्मत कार्य 1.05 लाख, जीपीएस शेरगढ़ में कमरों का निर्माण व मरम्मत 3.59 लाख।



नारायणगढ़ खंड

जीजीपीएस रज्जुमाजरा नई चहारदीवारी 20.97 लाख, जीएमएस बुढ़ा खेड़ा में तीन कमरों की मरम्मत 2.45 लाख, जीएमएस डेहर चारदीवारी 10.64 लाख, जीएमएस झीरीवाला भवन निर्माण एवं मरम्मत 24.34 लाख, जीएमएस लालपुर एक कमरा, लड़के व लड़कियों के शौचालय व चहारदीवारी 24.82 लाख, जीएमएस संगरानी में चहारदीवारी निर्माण 24.75 लाख, जीपीएस अहमदपुर चहारदीवारी 6.75 लाख, जीपीएस बधौली 5.61 लाख, जीपीएस कल्याणा में चहारदीवारी 3.66 लाख, जीपीएस राऊमाजरा में नई चहारदीवारी 5.26 लाख, जीपीएस सैन माजरा में चारदीवारी व शौचालय 22.41 लाख, जीएमएस कलालमाजरी में आरसीसी चहारदीवारी 10.50 लाख, जीएमएस नगला नानकू में छत मरम्मत व चहारदीवारी 22.39 लाख, जीपीएस रातौड़ मरम्मत व अन्य कार्य 3.41 लाख, जीपीएस संतोखी लड़कियों के शौचालय का मरम्मत कार्य 1.34 लाख, जीपीएस, जीएमएस धमौली बिचली में निर्माण व मरम्मत कार्य भवन 2.32 लाख।

धुराला, रवालों व झीरीवाला प्राथमिक स्कूल के भवनों का निर्माण होना है, इसको लेकर बजट निदेशालय में आ चुका है। इन स्कूलों के निर्माण के लिए अब टेंडर लगाया जाना है, इसके अलावा जिले में 32 राजकीय स्कूलों में मरम्मत कार्य भी होने हैं।
विज्ञापन

- राहुल, एसडीई, जिला परियोजना समन्वयक कार्यालय।

जिला शिक्षा सदन।

जिला शिक्षा सदन।

जिला शिक्षा सदन।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें