फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दो साल में तैराकी के नेशनल खिलाड़ी बने धवल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी राज्य स्तर के फुटबाॅलर केबल ठाकुर जब आगे नहीं बढ़ पाए तो उन्होंने अपने बच्चों को खेल में आगे बढ़ाया। केबल ठाकुर की दो लड़कियां कुंजल और गोरिका और एक लड़का धवल सभी को स्वीमिंग का तैराक बनाया।
विज्ञापन

बड़ी बहन कुंजल ने 17 पदक तो छोटी बहन गोरिका ने 12 पदक जीतकर राज्य स्तर पर नाम कमाया। लेकिन सबसे छोटे भाई धवल ने बहनों को पीछे छोड़ते हुए महज दो साल में तैराकी में 28 पदक अपने नाम कर नेशनल के खिलाड़ी बने और राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक जीता। तीनों भाई बहन छावनी के वार हीरोज स्टेडियम स्थित स्वीमिंग पूल में कोच रामस्वरूप शर्मा से तैराकी के गुर सीख रहे हैं।
धवल ने दो साल में जीते पदक
छावनी की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी 10 साल के धवल ने दो साल में तैराकी में नेशनल में रजत पदक जीतकर नाम कमाया और नेशनल खिलाड़ी बन गए। धवल छावनी स्थित सेसिल कॉन्वेंट स्कूल में छठी कक्षा के छात्र है। वर्ष 2022 और 2023 में दो साल तक लगातार अंडर 10 में धवल स्टेट में श्रेष्ठ तैराक रहे। धवल बेस्ट स्ट्रोक में माहिर है इसी के दम पर धवल ने 2024 में राजकोट में आयोजित सीबीएसई की नेशनल प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। मौजूदा समय में धवल के पास 28 पदक हैं। इसमें राज्य स्तर पर 12 स्वर्ण, जिलास्तर पर 12 स्वर्ण और नेशनल में एक रजत पदक शामिल है। धवल के पिता केबल ठाकुर प्राइवेट जॉब करते हैं और अपने समय के वह राज्य स्तर के फुटबाॅलर रह चुके हैं।
विज्ञापन

कुंजल ने भी चार साल में जीते 17 पदक
कॉन्वेंट ऑफ जीजस एंड मेरी स्कूल की दसवीं कक्षा की छात्रा कुंजल चार साल से छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम स्थित स्वीमिंग पुल में स्वीमिंग कर रही है। बेस्ट स्ट्रोक और बटर फ्लाई में माहिर कुंजल अंडर 17 में खेलती है, इसके साथ ही कुंजल ने अब तक 17 पदक अपने नाम किए हैं। जबकि नेशनल में उसकी भागीदारी रही है। कुंजल ने राज्य स्तर पर पांच स्वर्ण, छह रजत और छह कांस्य पदक जीते हैं।
तीन साल में जीते 12 पदक नेशनल में भागीदारी
छात्रा गोरिका तीन साल से छावनी के वार हीरोज स्टेडियम स्थित स्वीमिंग पुल में स्वीमिंग कर रही है। ब्रेस्ट स्ट्रोक में माहिर गोरिका अंडर 12 में खेलती है। राज्य स्तर पर गोरिका ने 12 पदक जीते हैं। जिसमें चार स्वर्ण, चार रजत और चार ही कांस्य पदक शामिल है। नेशनल में गोरिका की भागीदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें