अंबाला सिटी के मोती नगर स्थित कबीर जन कल्याण सेवाश्रम में कार्यक्रम के दौरान मौजूद पदाधिकारी
कबीर जन कल्याण सेवाश्रम में पांच दिवसीय मानस नवधाभक्ति कार्यक्रम संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। मोती नगर स्थित कबीर जन कल्याण सेवाश्रम में मानस नवधाभक्ति कार्यक्रम श्रद्धालुओं ने पुण्य लाभ कमाया। समारोह की शुरुआत प्रातः सामूहिक सुंदरकांड के संगीतमय पाठ से हुई। इसके पश्चात आचार्य सनातन चैतन्य ने शबरी नवधा भक्ति पर प्रवचन देते हुए कहा कि भक्ति ही ईश्वर प्राप्ति का सुगम मार्ग है। कार्यक्रम में सहारनपुर से आए विशेष अतिथि महंत गुरुमिलन शास्त्री ने कहा कि यह स्थान सतलोक वासी महंत निर्मला महाराज की तपस्थली है, जो अब पूर्णतः सिद्ध हो चुका है।
भजन संध्या में गायिका लता मलिक, नीलम सैनी, राजरानी जोशी और संदीप कौर ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे। कार्यक्रम के अंतिम चरण में पंडित रविंद्र नाथ तिवारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन-यज्ञ संपन्न कराया गया। इस दौरान रमा महाराज, कोमल महाराज और हेमंत राठौल सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने आहुतियां डालीं।