फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: स्कंदमाता की पूजा कर भक्तों ने लिया आशीर्वाद

विज्ञापन
अंबाला छावनी के हिल रोड ​स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में पूजा के दौरान मौजूद श्रद्धालु। स्वयं
विज्ञापन
अंबाला। पांचवें नवरात्र पर छावनी के श्री सनातन धर्म मंदिर, बीसी बाजार शिव मंदिर, काली बाड़ी मंदिर, प्राचीन हाथीखाना शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने स्कंदमाता की पूजा की। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। श्रद्धालुओं ने माता की पूजा कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

छावनी के बीसी बाजार स्थित शिव मंदिर में पांचवें नवरात्र पर बुधवार को स्कंदमाता की पूजा की गई। मंदिर के पुजारी पंडित संजीव बैंजवाल ने बताया कि सुबह पांच बजे मंदिर से महिला कीर्तन मंडली की और से प्रभात फेरी निकाली गई। यह प्रभात फेरी मंदिर से शुरू होकर स्टाफ रोड और जगाधरी रोड से होते हुए वापस मंदिर में समाप्त हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। सुबह नौ से दोपहर 12 बजे और दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक रोजाना की तरह आज भी महिला मंडली द्वारा रामचरितमानस का पाठ किया। शाम को मंदिर में श्रद्धालुओं ने माथा टेककर माता का आशीर्वाद लिया।
इसके साथ ही छावनी के हिल रोड स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर के पुजारी प्रवेश उनियाल ने बताया कि पांचवें नवरात्र पर मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने स्कंदमाता की पूजा अर्चना की। इसके साथ ही मंदिर में पांच वर्ष की कन्या का पूजन किया। इसके बाद शाम को भक्ति भाव से सामूहिक कीर्तन किए गए। इसके बाद माता की आरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

शहर में पांचवें नवरात्र पर बुधवार को मां दुखभंजनी महाकाली मंदिर में माता रानी का दूध से अभिषेक किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने मां की नगर सवारी निकाली। पंडित पंकज शर्मा ने बताया कि नवरात्र का पांचवां दिन स्कंदमाता की उपासना का दिन होता है। मोक्ष के द्वार खोलने वाली माता परम सुखदायी हैं। सुबह पांच बजे से ही पंचामृत स्नान और दूध से अभिषेक किया गया। चतुर्थ नवरात्रि की संध्या महा आरती में जहां खाटू श्याम प्रेमी परिवार ने मां भगवती का आशीर्वाद लिया। बुधवार को शीतल अग्रवाल ने परिवार सहित उपस्थित होकर कन्या पूजन किया और आरती में भाग लेकर मां का आशीर्वाद लिया। पंडित पंकज शर्मा विशिष्ठ ने बताया कि भक्तों द्वारा किए गए दूध अभिषेक का प्रसाद बनाकर खीर के रूप में भक्तों में वितरित किया गया।
वीरवार को छठे नवरात्र पर माता की भव्य ताजपोशी की जाएगी। सातवें नवरात्र पर मां भगवती को अखंड ज्योत समर्पण, अष्टमी के दिन शनिवार को शाम 4:00 बजे बच्चों की डांस, मेहंदी ,फैंसी ड्रेस, ड्राइंग और धार्मिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

अंबाला छावनी के हिल रोड स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में पूजा के दौरान मौजूद श्रद्धालु। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें