फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु, भोलेनाथ के जयकारे गुंजायमान

विज्ञापन
सावन के पहले सोमवार पर अंबाला छावनी के कैलाश मंदिर हाथीखाना में जला​भिषेक करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
- सावन के पहले सोमवार को सुबह पांच बजे से लगने लगी कतारें, जलाभिषेक कर मांगी मन्नतें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को छावनी के शिवालय हर-हर महादेव और जय भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठे। सुबह पांच बजे से मंदिरों के बाहर भक्तों की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं, जो दोपहर तक जारी रहीं। छावनी स्थित ऐतिहासिक एवं प्राचीन कैलाश मंदिर हाथी खाना, पंचदेव महादेव मंदिर, बीसी बाजार शिव मंदिर, हिल रोड सनातन धर्म मंदिर सहित शहर के अन्य सभी प्रमुख मंदिरों में शिव भक्तों का हुजूम उमड़ा।
श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र, धतूरा, शहद, फल, फूल अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही दूध और गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की मन्नतें मांगीं। पूजा-अर्चना के क्रम में श्रद्धालुओं ने नंदी महाराज की भी विशेष पूजा की और उनके कान में मनोकामनाएं मांगी। मान्यता है कि नंदी महाराज के कान में कही गई बात सीधे भगवान शिव तक पहुंचती है। जलाभिषेक के पश्चात कई भक्त मंदिर परिसर में बैठकर शिव चालीसा, महामृत्युंजय मंत्र और शिवपुराण का पाठ करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खीर और फल का लगाया प्रसाद
मंदिर समितियों की ओर से भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। भक्तों के बीच खीर, फल और फलाहारी प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं, देर रात मंदिर में भगवान भोलेनाथ का अलौकिक एवं भव्य श्रृंगार किया गया। रात को आरती के दौरान बाबा के दिव्य दर्शन कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए।

सावन के पहले सोमवार पर अंबाला छावनी के कैलाश मंदिर हाथीखाना में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें