फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: श्रद्धालुओं ने भजनों से किया गुरु की महिमा का गुणगान

Sat, 12 Jul 2025 03:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। श्री भक्त बांधव समिति की ओर से श्री कुंज बिहारी गौडीय मठ करधान में गुरु पूर्णिमा पर्व के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ये कार्यक्रम श्रीमद् भक्तिवेदांत सिद्धांती महाराज के अनुगत्य में आयोजित किया गया। इस तिथि को व्यास पूजा के रूप में भी मनाया जाता है।
विज्ञापन

समस्त वेद पुराण को रचयिता महर्षि वेदव्यास का शुभ आविर्भाव इसी दिन हुआ था। उन्होंने वेदों का व्यास अर्थात विस्तार करके जनमानस के लिए प्राचीन ज्ञान को लिखित रूप में उपलब्ध कराया था। इस अवसर पर वृंदावन से आए हुए श्रीपाद् विपिन बिहारी प्रभु एवं अन्य गौडीय भक्तों ने गुरु की महिमा का गुणगान किया। इसके अलावा व्यास देव से जुड़े प्रसंगों का वर्णन किया गया। संस्था के प्रधान सुंदर गोपाल ने बताया कि गौडीय संप्रदाय के छह गोस्वामियों में एक श्री सनातन गोस्वामी का तिरोभाव भी आषाढ़ पूर्णिमा के दिन हुआ था। उनकी महिमा के विषय में भी कथा हुई। इस अवसर पर कथा, कीर्तन तथा महाप्रसाद की व्यवस्था थी, जिसका भक्तों ने भरपूर आनंद उठाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें