फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर के वामन द्वादशी मेले का सोमवार को दूसरा दिन रहा। सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। श्रद्धालुओं को हिंडोलों के पास बैठे सेवादारों ने पंजीरी का प्रसाद वितरित किया। साथ ही सुबह से शाम तक भजन कीर्तन चला। रात में सहारनपुर से आए कलाकारों ने आतिशबाजी की। रात आठ बजे के बाद ब्रज रत्न वंदना श्री रासलीला ग्रुप ने प्रस्तुति दी। मेले की अध्यक्षता शहर विधायक असीम गोयल कर रहे हैं। सोमवार रात को शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता मुख्यातिथि के तौर पर मेले में पहुंचे। उन्होंने पंडाल में पहुंचकर वामन भगवान का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

मंगलवार को तीन दिवसीय वामन द्वादशी मेले का अंतिम दिन है। सुबह आठ बजे से सुबह 10 बजे तक भजन कीर्तन होगा। सुबह नौ बजे वामन भगवान की मूर्ति की मंदिर में स्थापना की जाएगी। यह पांच फुट की मूर्ति जयपुर से मंगवाई गई है। इसके उपरांत भंडारा होगा। सुबह 10 बजे कुश्ती दंगल होगा। दोपहर 12.30 बजे शोभायात्रा शुरू होगी। शोभायात्रा में श्री श्याम इंटरनेशनल बैंड जबलपुर, सिंधी बैंड दिल्ली, मिलन बैंड आगरा, श्री बालाजी बैंड ग्रुरग्राम, आजाद बैंड, कृष्णा बैंड अंबाला शहर, नासिक ढोल यमुनानगर, दीप चंद शहनाई मेरठ, वामन द्वादशी शोभायात्रा में संकीर्तन साहिल दीपक सांवरिया पानीपत से पहुंचेंगे और अपनी प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें