फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सिंदूर उत्सव में उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
अंबाला छावनी की डिफेंस कालोनी में दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान सिंदूर उत्सव मनाती महिलाएं। सभा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। डिफेंस कॉलोनी सेक्टर-बी में आयोजित छह दिवसीय 24वां विशाल मां दुर्गा पूजा महोत्सव संपन्न हो गया। 16 अक्तूबर से शुरू हुए इस आयोजन के अंतिम दिन महादशमी पर श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा को भावभीनी विदाई दी।
विज्ञापन

सुबह विशेष पूजा और प्रसाद वितरण हुआ। इसके बाद सुबह नौ बजे पारंपरिक सिंदूर उत्सव मनाया गया, जिसमें महिलाओं ने अखंड सौभाग्य की कामना की। दोपहर में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन विधि-विधान और जयकारों के साथ किया गया। बुधवार रात्रि में मोंटू दास के निवास स्थान पर विजय सम्मेलनी कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें ओपी अग्रवाल, मोंटू दास, कर्नल दलबीर सिंह, हरि प्रकाश विज, रक्षा दीवान, विकास गुप्ता समेत समिति के कई गणमान्य सदस्य और श्रद्धालु उपस्थित रहे। आगामी 25 अक्तूबर को मोंटू दास के आवास पर महालक्ष्मी पूजा व विशाल भंडारे का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें