फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कथा में भक्तों ने लगाए जयकारे

विज्ञापन
अंबाला छावनी के एकता विहार ​​स्थित धर्मशाला में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान सुनाए प्रसंग प
विज्ञापन
अंबाला। एकता विहार स्थित कीर्ति नगर शिव कुटीर मंदिर धर्मशाला में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। यह आयोजन 29 वें वार्षिकोत्सव के संबंध में किया जा रहा है।
विज्ञापन

डॉ. स्वामी महामंडलेश्वर शिव चैतन्य महाराज की अध्यक्षता में आयोजित श्रीमद्भागवत में कथावाचक पूज्य प्रमोद दास महाराज ने प्रवचन सुनाए। श्रीमद्भागवत कथा का समापन करते हुए कई कथाओं का भक्तों ने श्रवण किया। इसमें प्रभु कृष्ण के 16108 शादियों के प्रसंग के साथ सुदामा प्रसंग और परीक्षित मोक्ष की कथाएं सुनाई।
उन्होंने बताया सुदामा के पास श्री कृष्ण नाम का धन था। संसार की दृष्टि में गरीब तो थे, लेकिन दरिद्र नहीं थे। अपने जीवन में किसी से कुछ मांगा नहीं। पत्नी सुशीला के बार-बार कहने पर सुदामा अपने मित्र कृष्ण से मिलने गए। भगवान के पास जाकर भी कुछ नहीं मांगा। भगवान अपने स्तर से सब कुछ दे देते हैं। सुदामा चरित्र के माध्यम से भक्तों के सामने दोस्ती की मिसाल पेश की और समाज में समानता का संदेश दिया। इसके बाद ऋषिकेश से आए महामंडलेश्वर स्वामी सुखदेव देवानंद महाराज ने दत्तात्रेय के चौबीस गुरुओं के बारे में बताया। डॉ. स्वामी अनंतानंद महाराज ने भक्तों को भागवत को जीवन में उतारने की बात कही।
विज्ञापन

पं.सतीश शांडिल्य ने बताया कि 22 अप्रैल को सुबह सात से आठ बजे तक पूजा, आठ से साढ़े आठ बजे तक हवन और पूर्णाहूति, 9.30 बजे से 12.30 कथा का भोग, दोपहर एक बजे आरती के बाद 1.30 बजे प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें