फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बैठक में 22.17 करोड़ के विकास कार्यों पर मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कैंटोनमेंट बोर्ड क्षेत्र में 22.17 करोड़ की लागत से विकास कार्य होंगे। बोर्ड बैठक में बैठक में इन विकास कार्याें पर मुहर लग गई है। इन विकास कार्याें में बोर्ड क्षेत्र की इमारतों की मरम्मत भी कराई जाएगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही सड़क और फुटपाथ का निर्माण भी होगा। इसके अलावा ड्रेन, पानी की सप्लाई के लिए पाइप लाइन, बिजली संबंधित कार्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा, जिससे कि स्थानीय निवासियों की परेशानियों का समाधान हो सके। इन सभी कार्याें पर कैंटोनमेंट बोर्ड की तरफ से 16 करोड़ रुपये और निकाय विभाग से प्राप्त राजस्व के छह करोड़ 27 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
नालों और इमारत की मरम्मत भी होगी
बोर्ड क्षेत्र के अधीन नालों और इमारतों के निर्माण पर चार करोड़ 21 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके तहत स्टाफ रोड के नजदीक मुख्य नाले की रिपेयर का काम किया जाएगा। यह नाला हाल रोड से चर्च रोड तक जाता है। इस कार्य के तहत नाले को पक्का करने का काम किया जाएगा। यह कार्य 45 लाख 66 हजार 891 रुपये की लागत से किया जाएगा। इसी प्रकार बोर्ड कार्यालय में हाल कमरे का निर्माण व पेंटिंग का कार्य किया जाएगा। इस पर 46 लाख 78 हजार 385 रुपये खर्च होंगे। इसी प्रकार कुछ अन्य कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन

सड़कें और फुटपाथ भी बनेंगे
चर्च रोड से लेकर इंदिरा चौक पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई जाएंगी। इसके अलावा बोर्ड क्षेत्र की प्रमुख सड़कों का जीर्णोद्वार किया जाएगा। इसमें तोपखाना बाजार, माल रोड, स्टाफ रोड सहित अन्य कुछ सड़कें हैं। इसी प्रकार रिहायशी क्षेत्रों में फुटपाथ का निर्माण किया जाएगा। इसी प्रकार सुंदरीकरण के कुछ अन्य कार्य भी किए जाएंगे। इन पर तीन करोड़ 58 लाख रुपये खर्च होंगे।
ड्रेन का निर्माण
मानसून के दौरान बारिश के पानी की निकासी के लिए बोर्ड क्षेत्र में कुछ जगह पर ड्रेन का निर्माण किया जाएगा। यह ड्रेन उन क्षेत्रों में बनाई जाएंगी, जहां बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति रहती है। इस पर लगभग तीन करोड़ 23 लाख रुपये खर्च होंगे।
पानी सप्लाई के पाइप
बोर्ड क्षेत्र में पानी की सप्लाई को दुरुस्त रखने के लिए पुरानी पाइप लाइनों को बदलने का कार्य किया जाएगा। इसकी रिपोर्ट विभाग ने पहले ही तैयार कर ली थी। इसमें कुछ सेना सहित रिहायशी क्षेत्र शामिल हैं। इस सुविधा के तहत एक करोड़ 33 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
दूसरे विकास कार्य
बोर्ड क्षेत्र के स्कूलों, डिस्पेंसरी और पार्कों का भी रखरखाव किया जाएगा। इसके अलावा स्कूल के बच्चों के लिए खेल सुविधाओं में विस्तार के तहत कार्य किए जाएंगे। इस पर लगभग तीन करोड़ 62 लाख रुपये खर्च होंगे। वहीं बिजली की सुविधा के तहत नई स्ट्रीट लाइटों को लगाने का कार्य भी किया जाएगा। इस पर दो करोड़ 75 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
वर्जन
कैंटोनमेंट बोर्ड में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर 22 करोड़ 27 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। बोर्ड बैठक में हरी झंडी मिलने के बाद निविदा को लेकर प्रक्रिया शुरु हो गई है। जल्द ही काम भी शुरु करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

राहुल आनंद शर्मा, सीईओ, कैंटोनमेंट बोर्ड, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें