फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शिविर में शिकायत के बावजूद नहीं है समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नगर निगम के समाधान शिविर में बारिश होने के बाद भी सोमवार को लोग शिकायत लेकर पहुंचे। सबसे ज्यादा शिकायत संपत्ति कर आईडी में त्रुटि और संशोधन को लेकर आईं। कई लोग पहले भी समाधान शिविर में अपनी शिकायत लेकर पहुंच चुके हैं, मगर अभी तक उनका समाधान नहीं हुआ। ऐसे में यह लोग शिविर में चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

शिविर में निगम के बड़े अधिकारी लोगों की शिकायत सुनने के लिए नहीं बैठे। इस वजह से लोगों की शिकायत लेकर पोर्टल पर पंजीकरण तो किया जा रहा है, लेकिन समाधान को लेकर लोग परेशान हैं।
पहला मामला
वार्षिक वृद्धि का लाभ नहीं दिया जा रहा
निगम से ही सेवानिवृत्त जुगल किशोर शर्मा ने बताया कि वह जून 2010 में नगर निगम से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने एक जुलाई 2010 से वार्षिक वृद्धि का लाभ देने बारे समाधान शिविर में पत्र दिया था। वह नाै सितंबर और 24 अक्तूबर को भी इस बारे में पत्र दे चुके हैं, मगर उनको अधिकारियों की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा। सोमवार को भी उन्होंने समाधान शिविर में आयुक्त के नाम शिकायत दी।
विज्ञापन

दूसरा मामला
दिखाया जा रहा 41 हजार विकास शुल्क
बलदेव नगर के विजय कुमार ने बताया कि उन्होंने एनडीसी लेनी हैं। उन्होंने कई वर्ष पहले दुकान बनाई थी। अब दुकान असुरक्षित होने से गिर भी चुकी है और 10 वर्ष से बंद हैं। निगम की ओर से दुकान पर 41 हजार विकास शुल्क दिखाया जा रहा है, जबकि वह लगातार शुल्क भरते आ रहे हैं। उन्होंने निगम को इसकी पर्ची भी दिखाई है, अभी तक उनकी संपत्ति कर आईडी से विकास शुल्क को हटाया नहीं जा रहा। इस वजह से उनको एनडीसी लेने में दिक्कत आ रही है।
तीसरा मामला
मोबाइल नंबर और पता बदलने का आवेदन
दुर्गानगर के राकेश कुमार ने बताया कि उन्होंने समाधान शिविर में संपत्ति कर आईडी में मोबाइल और पता को संशोधित करवाने के लिए आवेदन दिया है। निगम अधिकारियों ने इसे जल्द ही संशोधित करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें