फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: उपायुक्त ने घग्गर नदी को प्रदूषण मुक्त करने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने घग्गर नदी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित विभाग को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट सहित अन्य व्यवस्था करने को कहा है ताकि औद्योगिक इकाइयों का वेस्ट व दूषित पानी घग्गर नदी में न गिरे।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि पीएचएडी, पॉल्यूशन विभाग, नगर निगम, सिंचाई विभाग द्वारा सर्वे किया गया। इसके तहत जो पानी बिना ट्रीट होकर घग्गर में जाता है, उसकी जगह चिह्नित की गई है। इसलिए जन स्वास्थ्य विभाग, एमसी सदर के साथ सिंचाई विभाग बेहतर समन्वय बनाकर रूप रेखा तैयार करें ताकि इन स्थानों का जो भी पानी है, वह स्वच्छ होकर घग्गर में जा सके। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें