फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 15 विद्यार्थियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर के राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। ड्राइव में मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स अंतिम वर्ष के कुल 35 विद्यार्थियों ने भाग लिया। ड्राइव में मैकेनिकल विभाग से 10, इलेक्ट्रिकल से चार, इलेक्ट्रानिक्स से एक और कुल 15 विद्यार्थियों का अंतिम चयन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान कंपनी की ओर से विद्यार्थियों का चयन तकनीकी और लिखित परीक्षा के बाद साक्षात्कार से किया गया। कंपनी के एचआर विभाग के सुखिंद्र पाल सिंह व मनीष शर्मा ने साक्षात्कार लिया। उन्होंने बताया कि संस्थान से कुल 300 से ज्यादा विद्यार्थियों का चयन मल्टीनेशनल कंपनियों में हो चुका है और अभी भी कंपनियों की ओर से प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की जा रही है। इस अवसर पर संस्थान के प्रशिक्षण व प्लेसमेंट अधिकारी आदिश बिंदल, विभागाध्यक्ष इंद्रजीत ढींडसा, पूनम सैनी, संजीव कुमार, नवनीत गुप्ता, हितेश अग्रवाल, डीईओ पिंकी मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें