फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बढ़ रहे डेंगू के केस, रोकथाम के इंतजाम नाकाफी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इस वर्ष पिछली बार से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। शुक्रवार को डेंगू के सात नए मामले आए। इन्हें मिलाकर जिले में 432 केस हो चुके हैं। इसके साथ ही कुछ संदिग्ध मौतें भी हुई हैं जो स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में नहीं हैं। हैरानी की बात है कि नगर परिषद के पास दो ही मशीनें फॉगिंग का कार्य कर पा रही हैं। जबकि आठ नई मशीनें खरीदने का मामला अभी टेंडर तक ही सीमित है।
विज्ञापन


इसका खुलासा पूर्व पार्षद व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता परविंद्र सिंह परी के नगर परिषद अधिकारियों से मिलने के बाद हुआ। वे छावनी में बढ़ते डेंगू के मामलों को लेकर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी से फॉगिंग कराने की अनुमति लेने पहंचे थे। सथ ही उन्होंने ज्ञापन भी सौंपा।

इसमें उन्होंने अपने स्तर पर फॉगिंग करवाने के लिए इजाजत मांगी है। ईओ ने आलाधिकारी से बातचीत करके इजाजत दिलवाने का आश्वासन दिया। परी ने कहा कि बाढ़ के बाद से विभिन्न कॉलोनियों में खाली प्लॉटों व नाले-नालियों में से सही ढंग से गंदे पानी की निकासी नहीं हो सकी है। मौजूदा समय में हालात यह है कि पूरी छावनी व आसपास के क्षेत्रों में डेंगू बीमारी फैल गई है और हजारों लोग इस बीमारी के चलते बीमार हो रहे हैं। इसलिए वह फॉगिंग करवाना चाहते हैं। इस दौरान नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर सुधीर जयसवाल, महिला प्रधान गौरी शर्मा, सतीश कनौजिया, संदीप सिंह, यूथ प्रधान बहादुर सिंह शंटी, विजय पप्पल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी जरनैल सिंह का कहना है कि हमारे पास एक हंटर मशीन है। जो एक दिन में दो वार्ड में फॉगिंग करने में सक्षम है तीन तीन छोटी मशीनें हैं। इसमें दो मशीनें खराब हैं तो एक मशीन काम कर रही है। वहीं आठ मशीनों को लेकर टेंडर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें