फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूबवेल खराब, गंदे पानी की समस्या से जूझ रहे लोगों ने काटा बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
एमएम यूनिवर्सिटी मार्ग पर सतियों के मंदिर के पास बने जलघर के ट्यूबवेल से पिछले कई महीनों से गंदे पानी की सप्लाई आ रही है। इस कारण कॉलोनी वासी पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। भीषण गर्मी होने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से नाराज कालोनी वासियों ने सोमवार को जलघर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

श्याम लाल, विशाल वालिया, दीपक, जरनेल, संदीप शर्मा, रोहित, सुनील, प्रिंस, घनश्याम व धनी राम आदि ने बताया कि इलाके में पिछले कई महीनों से मिट्टी युक्त पानी आ रहा है। इस वजह से लोग पानी का उपयोग किसी काम के लिए भी नहीं कर पा रहे। शामलाल गुप्ता ने बताया कि कई महीने पहले से इलाके में गंदे पानी की सप्लाई से लोग परेशान हैं, लेकिन उनकी कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र समस्या का समाधान न निकला तो वह गृहमंत्री अनिल विज से मिलकर अपनी बात रखेंगे। बताया कि सरकार ने कालोनी वासियों की मांग के चलते ट्यूबवेल मंजूर किया था, लेकिन अब यह ट्यूबवेल लोगों के गले की फांस बन गया है। कुछ दिन साफ पानी की सप्लाई होने के बाद इस ट्यूबवेल से गंदे पानी की सप्लाई होने लगी। आलम यह है कि इस इलाके में पीने के पानी के लिए त्राहि त्राहि मची हुई है। लोगों को पीने के लिए खेतों में स्थित ट्यूबवेलों से पानी की आपूर्ति करनी पड़ रही है।
टंकियों में भरी मिट्टी
कालोनी वासियों ने कहा कि ट्यूबवेल का पानी मिट्टी युक्त है। मिट्टी युक्त पानी की सप्लाई होने से घरों में लगी पानी की टंकियों में मिट्टी भर गई है। वहीं लाखों रुपये के कीमत से दबी पाइप लाइन भी खराब हो सकती है, लेकिन इस सब बातों को जानते हुए भी जनस्वास्थ्य विभाग मूकदर्शक बना हुआ है ।
विज्ञापन

करेंगे समाधान
ट्यूबवेल से गंदे पानी की सप्लाई होने का मामला मेरे संज्ञान में है। ट्यूबवेल को ठीक कराने के लिए मैकेनिकल ब्रांच को पत्र लिखा है और इस विषय में आज भी बात हुई है। ट्यूबवेल को जल्द ठीक किया जाएगा। लोगों को पेयजल के लिए समस्या नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन

-- बलविंदर सिंह, एसडीओ,जनस्वास्थ्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें