बराड़ा। बराड़ा बस स्टैंड से छात्राओं ने अंबाला के लिए स्पेशल बस चलाने की मांग की है। हरियाणा राज्य परिवहन अंबाला महाप्रबंधक को लिखे पत्र में कृतिका राणा, वर्षा, कोमल, शिवानी, शवी व अन्य छात्राओं ने कहा है कि बराड़ा बस स्टैंड से महिलाओं के लिए सुबह 7.30 बजे स्पेशल बस चलती थी।
जिसमें छात्राएं स्कूल जाती थी और काम करने वाली महिलाएं अपने कार्यों पर जाती थी। काफी समय पहले यह बस बंद कर दी गई। जिससे छात्राओं और महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें बसों में धक्का मुक्की के साथ सफर करना पड़ रहा है। अन्य बस यात्रियों से खचाखच भरी होती रहती है। कई बार छात्राएं बसों में नहीं चढ़ पाती और अपने गंतव्य पर लेट पहुंचती है। उन्होंने मांग की है कि महिलाओं के लिए दोबारा से फिर स्पेशल बस चलाई जाए।