फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: खेल स्टेडियम बनवाने की उठाई मांग

Sat, 30 Aug 2025 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रात्रि ठहराव के दौरान आईं 51 शिकायतें, एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
अंबाला। धनाना गांव में आयोजित रात्रि ठहराव कार्यक्रम में एसडीएम शिवजीत भारती ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान ग्रामीणों ने मिनी खेल स्टेडियम बनवाने और गांव में कबड्डी की नर्सरी खुलवाने की मांग की। एसडीएम ने कई शिकायतों का निपटारा मौके पर ही कर दिया गया, शेष समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा शुरू किए गए रात्रि ठहराव कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यही है कि प्रशासनिक अधिकारी गांव में जाकर ग्रामीणों से सीधे संपर्क करें, उनकी वास्तविक समस्याओं को जानें और उनका समाधान प्राथमिकता के आधार पर करें। इससे पूर्व कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर गांव के सरपंच कैप्टन केहर सिंह ने उनका अभिनंदन किया और गांव की प्रमुख समस्याओं एवं विकास संबंधी मांगें रखीं। उन्होने बताया कि गांव में पीएचसी बनी है, इसमें स्टाफ व डॉक्टर की कमी है, मिनी खेल स्टेडियम बनवाने, पशु अस्पताल अपग्रेड करवाने तथा गांव में कबड्डी की नर्सरी खुलवाने का अनुरोध किया। कार्यक्रम में आस पास के विभिन्न गांवों से ग्रामीणों ने 51 समस्याएं रखीं। इनमें प्रमुख तौर पर बिजली, पानी, पानी की निकासी, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी, नाजायज कब्जा हटवाने, परिवार पहचान पत्र में आय अधिक होने, बिजली का बिल अधिक आने आदि से संबंधित थी। इन सभी समस्याओं के समाधान के निर्देश एसडीएम द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें