करंट लगने से छात्र की मौत के बाद अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल में मौजूद परिजन व अन्य।
- फोटो : Ambala
बिजली के हाइटेंशन तार से करंट लगने से बुधवार को 8वीं के छात्र प्रिंस की मौत के अगले दिन परिजनों ने जाम लगाने की चेतावनी दी। परिजन व अन्य लोगों ने मुआवजे व 11केवी की लाइन हटवाने की मांग की है। जाम लगाने के चेतावनी देने की सूचना मिलते ही डीएसपी रामकुमार और एक्सइएन जेसी शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को 20 दिन में तारों को हटाने और मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया। मामला शांत होने के बाद परिजन बच्चे का शव लेकर घर लौट गए।
सीमा ने बताया कि उसका बेटा प्रिंस बुधवार की शाम दुकान की छत पर हाईटेंशन बिजली के तार में फंसी पतंग को उतारने के लिए चढ़ा था। इस दौरान वह तारों की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह बुरी तरह से झुलस गया। वह बेटे को इलाज के लिए छावनी के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद डेरा बत्ती के स्थानीय लोग एकजुट होकर रेजिमेंट चौकी में बिजली निगम कर्मचारियों की लापरवाही की शिकायत लेकर चौकी पहुंचे थे।