फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दिल्ली-होशियारपुर एक्सप्रेस में गूंजी किलकारी, महिला ने चलती ट्रेन में दिया बच्ची को जन्म

Wed, 19 Jul 2023 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

ट्रेन जैसे ही अंबाला रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर छह पर पहुंची तो आरपीएफ कर्मचारी जितेंद्र राणा ने आरपीएफ प्रभारी जावेद खान को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
ट्रेन से जच्चा व बच्चा को उतारता सिविल अस्पताल का स्टाफ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के अंबाला में ट्रेन नंबर 14011 दिल्ली-होशियारपुर एक्सप्रेस में सोमवार रात किलकारी गूंज गई। पानीपत से जालंधर जा रही महिला ने चलती ट्रेन में बच्ची को जन्म दे दिया। ट्रेन जैसे ही रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर छह पर पहुंची तो आरपीएफ कर्मचारी जितेंद्र राणा ने आरपीएफ प्रभारी जावेद खान को इसकी सूचना दी। आरपीएफ प्रभारी सहित एएसआई विपिन कुमार, कांस्टेबल जसवीर सिंह और स्टेशन मास्टर तुरंत प्लेटफार्म पर पहुंच गए।
विज्ञापन


इस दौरान आरपीएफ प्रभारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल अस्पताल में फोन कर दिया और कुछ ही देर में एंबुलेंस भी रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। महिला ट्रेन के कोच नंबर डी-6 में शौचालय के पास बच्ची संग लेटी हुई थी।

ईएमटी राम अवतार ने बच्ची की नाल को काटा और चालक बीर सिंह जच्चा-बच्चा को सिविल अस्पताल लेकर आए। महिला के पति बबलू ने बताया कि डिलीवरी में लगभग 10 दिन का समय था। वो सोमवार रात को पत्नी को साथ लेकर जालंधर जा रहा था
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें