फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पोर्टल में खामी, दूसरे दिन भी नहीं हो सकी सरसों की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शहजादपुर। प्रदेश सरकार की ओर से शनिवार से सरसों की सरकारी खरीद शुरू करने के दावों का दूसरे दिन भी असर शून्य दिखा। शहजादपुर और मुलाना अनाज मंडी में रविवार को सन्नाटा पसरा रहा। छुट्टी का दिन होने और पोर्टल में आई तकनीकी खामियों के चलते खरीद का खाता तक नहीं खुल सका।
विज्ञापन

किसान अपनी उपज लेकर मंडी पहुंचने को बेताब हैं लेकिन सरकारी सिस्टम की सुस्ती ने उनके उत्साह पर पानी फेर दिया है। मंडी में खरीद शुरू न होने का मुख्य कारण मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर फसल का सत्यापन न होना बताया जा रहा है। रिकॉर्ड के अनुसार, क्षेत्र में हजारों एकड़ भूमि पर सरसों का पंजीकरण हुआ है लेकिन सत्यापन के अभाव में पोर्टल किसानों की फसल स्वीकार नहीं कर रहा है। किसानों को उम्मीद है कि सोमवार से खरीद प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें