फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल पैरा शूटिंग चैंपियनशिप में चमका अंबाला का दीपक

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला के दीपक ने फरीदाबाद स्थित मानव रचना विश्वविद्यालय में आयोजित पहली पैरा शूटिंग चैंपियनशिप की व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धाओं में तीन गोल्ड और एक सिल्वर मेडल हासिल किया है। वहीं टीम के साथ संयुक्त रूप से शानदार प्रदर्शन करते हुए हरियाणा के लिए दो स्वर्ण पदक भी हासिल किए।
विज्ञापन

ये चैंपियनशिप 1 से पांच मार्च तक आयोजित की गई थी। इसमें दीपक ने 10 मीटर एयर राइफल प्रोन, 50 मीटर .22 राइफल प्रोन, और थ्री पॉजिशिन 50 मीटर राइफल तीनों प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल हासिल किया जबकि 10 मीटर एयर राइफल स्टेंडिंग में सिल्वर मेडल पाया। इसी तरह टीम ने 50 और 10 मीटर प्रोन राइफल में दो गोल्ड मेडल हासिल किया। दीपक के अलावा टीम में करनाल के राजीव मलिक और महेंद्रगढ़ के कृष्ण कुमार शामिल रहे। प्रतियोगिता में दीपक का व्यक्तिगत स्कोर भी सबसे ज्यादा रहा। वर्तमान में दीपक टोकियो ओलंपिक की तैयारियों में जुटे हैं।
---------------------------
अंबाला के शाहपुर में रहने वाला है दीपक
दीपक अंबाला छावनी से सटे गांव शाहपुर में रहने वाला है और वर्तमान में अंबाला में ही थर्ड आई शूटिंग स्पोर्ट्स एकेडमी भी चला रहा है। वह अब तक करीब 45 खिलाड़ियों को तैयार कर चुके हैं। दिव्यांग दीपक जब 9 साल का था तो हादसे में पिता का निधन हो गया था। मां के लिए बड़ी बेटी सहित तीन बेटों को संभालना आसान नहीं था। जैसे-तैसे बड़ी बेटी का विवाह किया। परिवार में बहन के बाद दीपक बड़े थे। दिव्यांग होने के बाद भी वे परिवार चलाने और पढ़ाई के लिए कुछ न कुछ काम करते रहे। अभी तक दीपक नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में 20 गोल्ड मेडल, चार सिल्वर मेडल और दो कांस्य पदक जीत चुके हैं। इतना ही नहीं वर्ष 2017 में थाइलैंड में आयोजित वर्ल्ड कप में दीपक कांस्य पदक जीत चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें