फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी पार्क के तालाब में गिरने से चार साल के मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के सिटी पार्क में बने तालाब में गिरने से वीरवार को चार साल के मासूम की मौत हो गई। मासूम खेलते-खेलते
विज्ञापन

तालाब में गिर गया था। पुलिस ने शुक्रवार को उसका शव तालाब में उतराते देखकर उसे निकाला और नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। इससे पहले पुलिस ने वीरवार को बच्चे की मां रामकली की शिकायत पर अपहरण का केस दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी थी।
बच्चे की मां की शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस वीरवार रातभर उसे तलाशती रही पर मासूम का कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार को दोपहर में जब पुलिस उसे तलाशते सिटी पार्क पहुंची तो तालाब में बच्चे का शव दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव का दाह संस्कार कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक मृतक का परिवार बिहार का रहने वाला है जो मजदूरी के लिए अंबाला आया था और पार्क में अन्य लोगों के साथ रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तालाब में डूबने से चार साल के बच्चे की मौत हुई है। परिवार ने इसे हादसा बताया है, किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया। मामले में धारा 174-ए की कार्रवाई की गई है।
रामकुमार, इंस्पेक्टर, सिटी थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें