अंबाला सिटी। जिला प्रोजेक्ट क्रियान्वन इकाई की बीते सत्र की अंतिम मासिक बैठक का आयोजन वीरवार को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय अंबाला में निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत किया गया। बैठक की अ्रश् जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने किया। बैठक में उन्होंने शिक्षकों से कहा कि वे अपने 15 दिन नामांकन को समर्पित करें। उन्होंने बताया कि शिक्षकों की एफएलएन प्रशिक्षण और बालवाटिका तीन प्रशिक्षण के अंतर्गत जिला अंबाला के सभी प्राथमिक अध्यापकों के प्रशिक्षण का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। इस के साथ-साथ सभी मेंटर्स की एफएलएन प्रशिक्षण के लक्ष्य को भी प्राप्त कर लिया गया है।
इस बैठक में गत माह जिले में करवाई गई मेगा मॉनिटरिंग से प्राप्त डाटा की सभी के साथ चर्चा की गई। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने प्रत्येक खंड के साथ मेगा मॉनिटरिंग का परिणाम सांझा करते हुए जिन दक्षताओं में बच्चे पिछड़ रहें है उन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया। इसके साथ ही सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से इस के लिए उनके की ओर से किए जाने वाले प्रयासों पर चर्चा की। निदेशालय से आई टीम ने अगस्त 2024 में करवाए गए एंडलाइन आकलन का डाटा प्रस्तुत किया। टीम ने आकलन की गयी दक्षताओं पर भी चर्चा की। इसके साथ-साथ गत वर्ष एफएलएन के अंतर्गत आयोजित की गई सभी गतिविधियों की प्रगति का अवलोकन किया गया।