फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: विवाहिता की मौत, चुनरी से गला घोंटने का आरोप

विज्ञापन
इस्माईलाबाद। ​मृतक नीति अपने बेटे जश्न के साथ। सौ परिजन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। लोटनी गांव में सोमवार देर रात 33 वर्षीय विवाहिता नीति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष ने पति, सास और ससुर पर हत्या का आरोप लगाया है। इस्माईलाबाद थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कैथल जिला के पूंडरी निवासी नीति का विवाह वर्ष 2013 में गांव लोटनी निवासी गुलाब सिंह से हुआ था। दंपती के दो बच्चे हैं। मृतका के भाई मुनीश ने बताया कि गुलाब सिंह शराब के नशे में नीति के साथ मारपीट करता था। कई बार दोनों परिवारों के बीच पंचायतें भी हुईं, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ।
परिजनों के अनुसार, सोमवार रात करीब 11:50 बजे गुलाब सिंह का फोन आया और उसने नीति की मौत की सूचना दी। परिवार गांव लोटनी पहुंचा, जहां घर के अंदर नीति का शव पड़ा था। परिजनों का आरोप है कि उसके गले, हाथ-पांव और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान थे तथा कपड़े भी फटे हुए थे। इससे उन्हें हत्या की आशंका हुई। मृतका के चचेरे भाई शिव दयाल का आरोप है कि घटना वाली रात पति ने शराब के लिए रुपये मांगे थे। रुपये नहीं मिलने पर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ और बाद में सास-ससुर भी इसमें शामिल हो गए।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि तीनों ने मिलकर चुनरी से गला दबाकर नीति की हत्या कर दी।थाना प्रभारी निरीक्षक रामपाल के अनुसार, मृतका के मायके पक्ष की शिकायत पर पति गुलाब सिंह, सास और ससुर रणवीर सिंह के खिलाफ हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं।
शव का बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद मायके पक्ष को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें