फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कोख में पल रहे बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। बाड़ा गांव की विवाहिता ने पति पर नशे की हालत में पेट पर लात मारने का आरोप लगाया है जिससे गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। साथ ही ससुराल पक्ष की ओर से दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विवाहिता ने पुलिस अधीक्षक को दी गई तहरीर में बताया कि शादी में 40 लाख रुपये खर्च करने, स्विफ्ट कार देने के बावजूद उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। सदर थाना पुलिस ने कुरुक्षेत्र निवासी पति प्रिंस पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बाड़ा गांव निवासी पीड़िता का आरोप था कि उनका विवाह 2018 में प्रिंस के साथ हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि नवंबर 2019 में जब वह छह माह की गर्भवती थी, तब शराब के नशे में पति ने उसके पेट में लात मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर से चेकअप कराया गया तो पता चला कि कोख में ही बच्चे की मौत हो चुकी है। यही नहीं घर में बेटी के जन्म होने पर भी ससुराल पक्ष ने ताने दिए। बाद में पंचायत के बीच 20 लाख रुपये की मांग रखी गई थी। इस रकम से आरोपी पति ने नया ट्रैक्टर खरीदा था। आरोप लगाया कि फरवरी 2025 में ठंड में उसे व उसके दो बच्चों को घर से बाहर निकाल दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें