फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बंधे पैर मिला होटल मालिक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। दुराना के पास खेतों से रविवार सुबह एक होटल मालिक का शव मिला। नूरपुर निवासी 36 वर्षीय होटल मालिक सुखचैन पिछले दो दिन से लापता था और पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। खेतों में शव मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि सुखचैन की कमीज खून से सनी थी और पैर चादर से बंधे थे। इतना ही नहीं बाजू सहित चेहरे पर भी चोट के निशान थे। शरीर भी नीला पड़ा था। ऐसे में परिजनों ने भी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने डॉक्टरों के बोर्ड से वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। जबकि पुलिस ने निगरानी में ही संस्कार हुआ।
जांच अधिकारी एएसआई गुरुराम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारणों का खुलासा हो पाएगा। मामले की गंभीरता से जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो पाएगी। उधर, परिजनों की सदर थाना में जांच अधिकारी से भी हत्या की धारा जुड़ाने के लिए बहस हो गई। आखिर में पुलिस ने परिजनों की बात मानी।
विज्ञापन

होटल से नहीं पहुंचा था घर
मृतक के भाई अमित ने बताया कि सुखचैन दुराना में जीएफसी के नाम से होटल चलाता है। 26 मई को रात को होटल से निकलने के बाद घर नहीं पहुंचा। मोबाइल भी बंद था। पहले तो परिजन अपने स्तर पर इधर-उधर तलाश करते रहे। रिश्तेदारों से भी संपर्क करने पर कोई सुराग नहीं लगा तो इलाका पुलिस थाने में शिकायत दी थी। पुलिस ने 27 मई को गुमशुदगी का मामला भी दर्ज कर लिया था। पुलिस ने सूचना मिलने पर देखा तो भाई की बाजू और चेहरे पर निशान थे। चादर से पैर बंधे थे और शरीर नीला था। परिजनों ने हत्या के आरोप लगाते हुए पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच की बात कहीं है। बताया जाता है कि सुखचेन दो भाई थी। करीब 11 साल पहले शादी के बाद सुखचैन के पास दो बच्चे थे। 10 साल की बेटी और सात साल का बेटा। दुराना में ही काफी समय से जीएफसी होटल चल रहा था।
वर्जन
परिजनों के बयानों के आधार पर धारा 302 और 120 बी भी जोड़ दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के असल कारणों का खुलासा हो सकेगा। शव के पास चादर पड़ी थी, लेकिन पैर नहीं बंधे हुए थे। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन


यशदीप, इंस्पेक्टर, अंबाला सदर थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें