फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव खेड़ा में घर में जली हालत में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। खेड़ा गांव की एक विवाहिता ने नारायणगढ़ स्थित एक स्वीट हाउस के मालिक पर उसके पति को जलाकर मारने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि उसका पति उसी स्वीट हाउस में काम करता था। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मुलाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई। खेड़ा गांव निवासी रेखा के अनुसार उसका 38 वर्षीय पति मायाराम पिछले छह महीने से नारायणगढ़ में एक स्वीट हाउस में काम करता था। रेखा ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह उसका पति काम पर चला गया और कुछ देर बाद वह भी कहीं चली गई। वह दोपहर करीब 1 बजे घर पहुंची तो देखा कि उसके पति का शव जली अवस्था में पड़ा था। विवाहिता ने स्वीट हाउस के मालिक पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने उसके पति की जलाकर हत्या की और शव को उसके घर पर छोड़ दिया। सूचना मिलते ही डीएसपी नारायणगढ़ अमित कुमार मौके पर पहुंच गए। वहीं मृतक के चचेरे भाई सोमनाथ ने बताया कि वह बुधवार को स्वीट हाउस पर नहीं गया था।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मृतक के चचेरे भाई सोमनाथ ने ऐसी कोई शिकायत नहीं दी है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा।
विज्ञापन

- अमरजीत सिंह, इचार्ज, कलालटी चौकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें