फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव कक्कड़ माजरा से अवैध शराब से भरी पिकअप पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहजादपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग-73 पर स्थित गांव कक्कड़ माजरा के निकट से शहजादपुर पुलिस ने 118 पेटी अवैध शराब से भरी पिकअप पकड़ी है। जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात को शहजादपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि शराब से भरी एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी कक्कड़माजरा की तरफ से गांव मुकंदपुर तरफ जाएगी। इस पर पुलिस ने गांव कक्कड़ माजरा से मुकंदपुर के बीच नाकेबंदी कर दी। करीब ढाई बजे पुलिस ने पिकअप को रोकर तलाशी ली तो उसमें से 118 पेटी अंग्रेजी व देशी शराब बरामद हुई। इस दौरान पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव मुकंदपुर निवासी प्रदीप कुमार के रूप में हुई। जांच अधिकारी श्याम लाल ने बताया कि पिकअप से अलग-अलग ब्रांड की 118 पेटी अवैध शराब बरामद कर कब्जे में ली है। आरोपी को डीटीसी अंबाला आबकारी विभाग के समक्ष पेश किया जाएगा। इसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। गौर हो कि क्षेत्र में नशे के खिलाफ कई गांवों के लोग व पंचायत प्रतिनिधि डीसी अंबाला को मिलकर अवगत करवा चुके हैं। इसके बाद भी नशे पर लगाम नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें