अंबाला। यंग अंबाला लीग के तहत शनिवार को जटवाड़ गांव के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पांच फुटबॉल के मुकाबले हुए। यह लीग पहली बार फुटबॉल लवर्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से करवाई जा रही है। पहला मुकाबला डीएवी रिवरसाइड स्कूल व एमएमआईएस मुलाना के बीच खेला गया। मैच की शुरूआत से डीएवी स्कूल के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। डीएवी के आदित्य ने चौथे, 15वें मिनट में दो गोल किए। इसी तरह से डीएवी ने मैच के अंत तक 6-0 के स्कोर से मुकाबले को जीत लिया। दूसरा मुकाबला सिटी यूनाइटेड फुटबॉल क्लब व फेयरलेस अकादमी बोह के बीच हुआ। मध्यांतर तक दोनों टीमों के खिलाड़ी कोई गोल नहीं दाग सके। मैच के दूसरे हॉफ में भी कोई गोल न होने पर मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकला।
एकतरफा मुकाबले में जीती जटवाड व एनसीआर अकादमी
तीसरा मुकाबला एनसीआर अकादमी अंबाला सिटी व केवी नंबर टीम वन के बीच हुआ, इसमें एनसीआर अकादमी के सौरांश व तन्मय ने एक-एक गोल कर मुकाबले को 2-0 से जीत लिया। चौथा मुकाबला जूनियर हीरोज फुटबॉल क्लब अंबाला कैंट व तोपखाना फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। अंत तक 1-1 का स्कोर होने के कारण मैच बराबरी पर रहा। पांचवां मुकाबला एमएमआईएस अंबाला सिटी व पीएमएस जटवाड़ के बीच हुआ। यह एकतरफा मुकाबला जटवाड ने 4-0 से जीत लिया।