अंबाला। गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में शनिवार को कथा-कीर्तन समागम का आयोजन किया गया। संगत ने गुरु चरणों में माथा टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया और नाम सिमरण करके वाहेगुरु का जाप किया। गुरुद्वारा साहिब के जत्थों ने इलाहीबाणी सुनाकर संगत को निहाल किया। इस मौके पर गुरु का अटूट लंगर बांटा गया। संवाद
स्टेशन पर चेकिंग को लेकर की मंत्रणा
अंबाला। दिवाली के त्योहार को देखते हुए आरपीएफ व जीआरपी ने अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और संदिग्ध व्यक्तियों पर शिकंजा कसा जा सके। इस संबंध में शनिवार को एक बैठक का आयोजन करके आगामी रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान आरपीएफ के प्रभारी रविंदर सिंह सहित जीआरपी प्रभारी हरीश कुमार मौजूद रहे। संवाद