फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रस्साकसी में मोहड़ा और योग में चरखी दादरी की बेटियां प्रथम

विज्ञापन
अंबाला के मोहड़ी-भानोखड़ी स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता की विजेता प्रतिभागी को सम्मानित करते आयो
विज्ञापन
मोहड़ी-भानोखेड़ी स्कूल में आयोजित हुई आठवीं फौजी खेलकूद प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

जलबेडा। मोहडी-भानोखेड़ी गांव के स्कूल में आठवीं फौजी खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को किया गया। प्रतियोगिता में 20 टीमों ने भाग लिया। इसमें 400 मीटर दौड़ में 95 वर्षीय बुजुर्ग ने स्वर्ण पदक हासिल किया। 80 और 85 वर्षीय हिसार के दंपती ने स्वयं पदकों के साथ प्रदर्शन किया। रस्साकशी में मोहड़ा की लड़कियों की टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया। चरखी दादरी से आई योगा की चार लड़कियों रेनू, रितिका, अंतिमा और मुस्कान ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्हें स्वर्ण पदक से नवाजा गया।
विज्ञापन

19 वर्षीय 6-6 लड़कों की 400 मीटर की दौड़ करवाई गई। इसमें मोहड़ी के लड़के प्रथम तथा मोहड़ा के द्वितीय स्थान पर रहे। सोनीपत से आए 65 वर्षीय सुरेंद्र मलिक ने 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया। दोनों पंचायत की ओर से लंगर का प्रबंध भी किया गया। मौके पर पूर्व फौजी सोहन सिंह, स्कूल के प्रधानाचार्य रोहित रतन, जगजीत सिंह, मोहड़ी गांव के सरपंच चूहड़ सिंह और भानोखेड़ी के सरपंच अमनप्रीत सिंह पिंटा व पूर्व सरपंच हरकेश सिंह मौजूद रहे।

अंबाला के मोहड़ी-भानोखड़ी स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता की विजेता प्रतिभागी को सम्मानित करते आयो

अंबाला के मोहड़ी-भानोखड़ी स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता की विजेता प्रतिभागी को सम्मानित करते आयो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें