(अंबाला) साहा। कार की टक्कर से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। साहा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव बिहटा निवासी राजपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी गांव में परचून कि दुकान है। मंगलवार सुबह करीब सवा 11 बजे वह साहा मार्केट से सामान लेकर लेकर अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव बिहटा जा रहा था। उसका बड़ा भाई वेदपाल उससे आगे अपनी साइकिल पर सवार होकर अपनी फैक्टरी से ड्यूटी के बाद घर जा रहा था।
जैसे ही वेदपाल इंडस्ट्री एरिया से गांव बिहटा के लिए साहा शाहाबाद रोड पर चढ़ा तो साहा की तरफ से आ रही एक कार ने पीछे से उसकी साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वेदपाल सड़क गिराने जा गिरा। वारदात को अंजाम देकर आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। उधर आसपास के लोगों की मदद से वेदपाल को एमएम अस्पताल मुलाना में ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।