फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कार की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत

Mon, 09 Mar 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शहजादपुर। नेशनल हाईवे-344 पंचकूला-यमुनानगर रोड पर शनिदेव मंदिर के पास कार की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक की पहचान रसीदपुर निवासी बलदेव (51) की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग गया। गंभीर रूप से घायल बलदेव को शहजादपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना शहजादपुर पुलिस ने मृतक के भतीजे की तहरीर पर कार चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। गाड़ी के नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

भतीजे राहुल कुमार ने बताया कि उनके चाचा बलदेव अपनी साइकिल पर सड़क किनारे खड़े थे कि चंडीगढ़ की तरफ से आ रही एक सफेद रंग की टोयोटा इटियोस ने टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार चालक साइकिल को काफी दूर तक घसीटता ले गया था। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें