फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशीन खराब होने पर एक दिन बंद रहे सीटी स्कैन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। नागरिक अस्पताल छावनी की सीटी स्कैन मशीन सोमवार को अचानक खराब हो गई। फाल्ट दुरुस्त कराकर मंगलवार को मशीन चालू करा गई। मशीन खराब होने से एक दिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
कोरोना काल में अचानक सीटी स्कैनमशीन खराब होने के कारण अस्पताल प्रबंधन की सांसें फूल गई। रोजाना यहां 25 से 30 मरीजों के सीटी स्कैन हो रहे हैं। इस समय ज्यादातर मरीजों के सीटी स्कैन छाती के हो रहे हैं। सीटी स्कोर देखने के बाद आसानी से यह बताया जा सकता है कि मरीज कोरोना संक्रमित तो नहीं है। जैसे ही यह मशीन खराब हुई तुरंत मैकेनिक को बुलाया गया और मशीन का फाल्ट दुरुस्त कर उसे मंगलवार को चला दिया। सोमवार को हालात यह बन गए थे कि इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को सीटी स्कैन की जरूरत पड़ने पर उन्हें लौटा दिया गया था। इनमें से कुछ को मजबूरी में प्राइवेट सेंटरों में जाना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं अस्पताल में दाखिल कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए भी परेशानी बढ़ गई थी। मंगलवार को मशीन ठीक होने के बाद सोमवार को जिन मरीजों के छाती के सीटी स्कैन नहीं हुए उन्हें मंगलवार को फोन पर सूचना देकर बुलाकर स्कैन करवाया। सीटी स्कैन कर्मचारी कुश ने बताया कि मशीन पूरी तरह से दुरुस्त हो गई है और स्कैन भी हो रहे हैं। अब किसी भी मरीज को प्राइवेट सेंटर पर जाकर सीटी स्कैन करवाने की जरूरत नहीं है। बता दें कि प्राइवेट सेंटर के मुकाबले यहां सीटी स्कैन के रेट में करीब आधे लगते हैं और समय पर रिपोर्ट भी मिल जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें