फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान के बाहर रखे मिले 33 ऑक्सीजन सिलिंडर जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला। एक मकान के बाहर रखे 33 ऑक्सीजन गैस सिलिंडर जिला प्रशासन ने जब्त कर लिए। यह कार्रवाई डीसी के आदेश पर गई।
दरअसल बोह, बब्याल में बनाए गए मैक्रो और माइक्रो कंटेनमेंट जोन के निरीक्षण पर निकले डीसी अशोक कुमार और एसपी हामिद अख्तर महेश नगर में एक मकान के बाहर काफी संख्या में ऑक्सीजन के खाली सिलेंडर दिखाई दिए। डीसी ने तुरंत गाड़ी रुकवाकर संबंधित मकान मालिक से बातचीत की। इस पर मकान मालिक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। गिनती करने पर इनकी संख्या 33 मिली। इसके बाद डीसी ने मकान मालिक से कहा कि कहा कि एक तरफ सिलिंडरों की जरूरत है और आप इनको यहां रखे हुए हो।
विज्ञापन

उन्होंने नोडल अधिकारी और एसएचओ अजैब सिंह को निर्देश देते हुए कहा कि इन सिलिंडरों को जब्त किया जाएं और इन्हें अस्पताल को उपलब्ध करवाए जाएं ताकि अंबाला शहर और छावनी में स्थापित नागरिक अस्पतालों में की जा रही ऑक्सीजन सप्लाई में काम आ सके। इसके बाद प्रशासनिक टीम ने इन सिलिंडरों को अपने कब्जे में ले लिया।समाचार लिखे जाने तक इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें