फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नागरिक अस्पताल में लग रही भीड़, आंखों की ओपीडी के साथ ही हड्डी रोग, सर्जरी की ओपीडी भी बढ़ी

Sat, 22 Nov 2025 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
शहर में जिला नागरिक अस्पताल में दवाई लेने के लिए लगी मरीजों की लाइन। संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। आयुष्मान भारत के तहत ज्यादातर बीमारियों का इलाज नागरिक अस्पताल में ही होने पर अस्पताल में भीड़ लगातार बढ़ रही है। अब ओपीडी में दवाई लेने के साथ ही सर्जरी करवाने के लिए भी कतार लग रही है। अस्पताल में सर्जरी बढ़ने पर शनिवार तक ऑपरेशन किए जाएंगे। बीते सप्ताह में रोजाना ऑपरेशन किए गए। अस्पताल में हड्डी रोग के साथ ही सर्जरी करवाने के लिए भी मरीज पहुंच रहे हैं। मोतियाबिंद के ऑपरेशन करवाने के लिए भी अब कतार लग रही है।
विज्ञापन


सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक लग रही ज्यादा भीड़
अस्पताल में रोजाना सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक ज्यादा भीड़ लग रही है। मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवाने के लिए ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं। मरीजों को चिकित्सकों की ओर से दिसंबर माह तक समय दिया जा रहा है। आंख रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि मोतियाबिंद के ऑपरेशन अस्पताल में किए जा रहे हैं। सर्दी के सीजन में ऑपरेशन कराने वालों की संख्या में इजाफा होता है।


मौसम परिवर्तन का असर, ठंडी हवा चलने से खांसी, जुकाम के मरीज भी बढ़े

बीते दो दिन से मौसम ने करवट ली है। शुक्रवार को तो सुबह से शाम तक मौसम ठंडा रहा। दिनभर ठंडी हवा चली और शाम 4 बजे ही मौसम ठंडा हो गया। हल्की धुंध और प्रदूषण होने से मौसम धुंधला रहा। अस्पताल में बच्चों की ओपीडी में मरीज पहुंच रहे हैं। यह ओपीडी रोजाना 70 तक पहुंच रही हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शुभज्योति प्रकाश ने बताया कि सर्दी के दिनों में माता-पिता को बच्चों का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। इन दिनों खांसी व जुकाम के मरीज बढ़ जाते हैं।
विज्ञापन


अस्पताल में काउंटर पर शुगर व बीपी किया जा रहा चेक
जिला नागरिक अस्पताल में आने वाले मरीजों का रोजाना शुगर व बीपी भी चेक किया जा रहा है। शुक्रवार को भी करीब 50 मरीजों का चेकअप किया गया। यहां चेकअप के बाद मरीजों को शुगर व बीपी के बारे में जानकारी दी जा रही है। अस्पताल प्रशासन की ओर से यहां रोजाना मरीजों का चेकअप होता है।

शहर में जिला नागरिक अस्पताल में दवाई लेने के लिए लगी मरीजों की लाइन। संवाद

शहर में जिला नागरिक अस्पताल में दवाई लेने के लिए लगी मरीजों की लाइन। संवाद

शहर में जिला नागरिक अस्पताल में दवाई लेने के लिए लगी मरीजों की लाइन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें