फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: स्टेशन पर बढ़ने लगी भीड़, सुरक्षा एजेंसियों ने खंगाला सामान

विज्ञापन
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्रतिक्षालय में सामान की जांच करते स्नीफर डॉग व सुरक्षा कर्मचारी।सं
विज्ञापन
अंबाला। आगामी त्योहारों के कारण अब अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी हैं, ऐसे में शरारती तत्व भी सक्रिय हो जाते हैं। इनसे निपटने और यात्रियों में सुरक्षा की भावना को जागृत करने के लिए बुधवार को स्टेशन पर औचक चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान आरपीएफ के साथ जीआरपी की टीम भी मौजूद रहे। सुरक्षा कर्मचारियों ने रेलवे परिसर, पार्किंग, विश्रामगृह, अनारक्षित टिकट केंद्र, प्रतीक्षालय, शौचालय, अनारक्षित टिकट केंद्र और प्लेटफार्माें पर यात्रियों का सामान खंगाला। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से भी पूछताछ की गई और उनकी टिकट भी जांची गई।
इस दौरान आरपीएफ प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि सुरक्षा के लिए स्टेशन पर अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी, वहीं जीआरपी प्रभारी हरीश कुमार ने बताया कि संदिग्ध ठिकानों पर नजर रखी जा रही है और मुखबिरों को भी सचेत कर दिया गया है ताकि शराब व नशे की तस्करी पर शिकंजा कसा जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें