फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जरूरतमंदों के निवाले पर संकट, कर्मचारी बने मसीहा

विज्ञापन
अंबाला छावनी बस अड्डे पर हमारी आस्था फाउंडेशन की ओर से पांच रुपये में ​खिलाया जा रहा खाना। संवा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। रसोई गैस की किल्लत ने जरूरतमंदों के निवाले पर संकट पैदा कर दिया है। कॉमर्शियल सिलिंडर न मिलने से लोगों को रोजाना भरपेट भोजन कराने वालीं संस्थाएं संघर्ष कर रही हैं।
अंबाला में अस्पतालों से लेकर बस स्टैंड तक कई सामाजिक संस्थाएं लोगों को भोजन कराती हैं।
अब सिलिंडर के लिए उन्हें संघर्ष करना पड़ रहा है। कुछ संस्थाओं के कर्मचारियों ने तो एकजुटता दिखाकर लोगों के दर्द को प्राथमिकता दी है।
वह अपने घर से सिलिंडर ला रहे हैं और लोगों का पेट भर रहे हैं। ऐसी ही एक संस्था हमारी आस्था फाउंडेशन है। इन्होंने ऐसे समय में लोगों मदद को प्राथमिकता दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

1500 यात्रियों का भरते हैं रोजाना पेट : हमारी आस्था फाउंडेशन की ओर से बस अड्डे पर रोजाना करीब 1500 यात्रियों को मात्र पांच रुपये में भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जाता है। सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चलने वाली इस सेवा में सुबह साढ़े 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक भोजन का मुख्य समय रहता है। अचानक गैस की किल्लत के कारण इस कार्य के रुकने की नौबत आ गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें