फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मुठभेड़ में बदमाश काबू, पैर पर लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
-14 जुलाई की रात को चलाई थी दो व्यापारियों के घर पर गोलियां, यमुनानगर के आजाद नगर निवासी अमन के रूप में हुई पहचान
विज्ञापन

- मुठभेड़ में आरोपी ने सीआईए-1 की टीम पर भी किए थे 32 बोर की पिस्टल से तीन फायर, बाल-बाल बचे

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला/ मुलाना। यमुनानगर में 14 जुलाई की रात दो व्यापारियों के घर व कार्यालय पर गोलियां चलाने वाले शूटर को अंबाला सीआईए-1 की टीम ने सोमवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। टीम ने आरोपी को मुलाना के निकट सिरसगढ़ गांव के पास राउंडअप किया था। इस दौरान पुलिस को देखते ही यमुनानगर के आजाद नगर निवासी आरोपी 19 वर्षीय अमन ने टीम पर 32 बोर की पिस्टल से एक के बाद एक तीन फायर कर दिए थे।
इस फायरिंग में टीम के मुलाजिम बाल-बाल बच गए। जवाबी कार्यवाही करते हुए टीम ने पहले आवाज लगाई व फिर हवाई फायर किया था। 15 मिनट पर चली फायरिंग में आरोपी के पैर पर गोली लगी। मुलाना में प्राथमिक उपचार के बाद आरोपी को कैंट के नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया था। इसके बाद उसे शहर के नागरिक अस्पताल के वार्ड में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन

कच्चे रास्ते पर जमा कीचड़ के कारण गिर गया था शूटर, दूसरे की तलाश

सीआईए-1 टीम के प्रभारी हरविंद्र ने बताया कि उनकी टीम मुलाना के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान सूचना मिलने के बाद उन्होंने मुलाना से यमुनानगर की तरफ जाते हुए सिरसगढ़ गांव के पास आरोपी को देख लिया और उसका पीछा करने लगे। इस दौरान अचानक कच्चे रास्ते पर बारिश के कारण जमा कीचड़ में आरोपी की बाइक फिसल गई तो उसने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी थी। वह बचने के लिए भाग लगा तो टीम ने पैरों की तरफ गोली चलाकर उसे पकड़ लिया। इस मामले में दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

यमुनानगर में इन वारदात को दिया था अंजाम

- 14 जुलाई की रात को यमुनानगर में सरोजिनी कॉलोनी फेज -1 निवासी कपड़ा व्यापारी रवि के घर पर तीन गोलियां चली। एक कार पर लगी तो दो हवाई फायर हुए थे।
- 14 जुलाई की रात को ही आईटीआई के सामने हरबंसपुरा समीप सहमी इंडस्ट्रीज जमुना इंजीनियरिंग कंपनी के मालिक के घर व दफ्तर पर कुल चार गोलियां चली थीं।

नोनी राणा गैंग दे रहा था व्यापारियों को धमकियां
यमुनानगर में लॉरेंस ग्रुप के गैंगस्टर काला राणा के भाई सूर्य प्रताप सिंह उर्फ नोनी राणा की तरफ से कई कारोबारियों को कॉल व संदेश भेजे जा चुके हैं। मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपी अमन के तहत नोनी राणा गैंग से जुड़े होने की आशंका है। हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन


12 जुलाई को लाडवा के ठेके पर फायरिंग करने गए थे आरोपी, नहीं हुए थे सफल
सीआईए-1 टीम के प्रभारी हरविंद्र ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पता चला है कि वह 12 जुलाई को लाडवा स्थित एक शराब के ठेके पर भी फायरिंग करने के लिए गए थे। लेकिन ठेके के पास पुलिस की मुस्तैदी को देखते हुए वह गोली चलाने में कामयाब नहीं हो पाए थे। उसके लौटने के दो दिन बाद यमुनानगर में फायरिंग की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें