लव मैरिज के छह माह बाद पंजाब से कलियर शरीफ जा रहे दंपती और जेठ पर हमला कर विवाहिता के अपहरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि कार सवार करीब पांच बदमाशों ने बाइक को रोका और जेठ तथा पति पर डंडों व रॉड से हमला कर दिया। मारपीट के बाद बदमाश महिला को जबरन कार में डालकर अपने साथ ले गए।
यह भी पढ़ें : बड़ा हादसा: गोगामेड़ी माथा टेकने जा रहे थे हरियाणा के 10 दोस्त, 15 फुट गहरी खाई में गिरी दो कार, पांच की मौत
इस हमले में जुम्मा बुरी तरह से घायल हो गया। इसके बाद आरोपियों ने जतुन का अपरहण कर लिया और उसे जबरदस्ती गाड़ी में डाल लिया। आरोपियों ने जाते हुये कहा कि उनका नाम शाम, दारु, सराजु, बशीर, नूरसैन है। वह जतुन को अपने साथ लेकर जा रहे हैं।
अपहरण के बाद जेठ घायल भाई को कंधे पर उठा पहुंचा पेट्रोल पंप
शिकायतकर्ता जेठ जमालुद्दीन ने बताया कि हमले के बाद भाई जुम्मा गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे वह कंधे पर उठाकर नजदीक के पेट्रोल पंप पर पहुंचा और कर्मचारियों को वारदात की जानकारी दी। पुलिस के पहुंचने के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी शहजादपुर में दाखिल करवाया गया, जहां पर डाॅक्टर ने दोनों का उपचार किया। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है। कार सवार बदमाशों का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी देखने का प्रयास किया जा रहा है।