फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में जिंदा जली महिला: दोपहर में अचानक भड़की आग, निकलने का मौका तक नहीं मिला, पति की हालत नाजुक

Fri, 09 May 2025 10:44 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, शहजादपुर (हरियाणा)

सार

अंबाला के शहजादपुर में आग लगने से महिला जिंदा जल गई। वहीं महिला का पति बुरी तरह से झुलस गया है। उसका चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
आग बुझाते दमकल विभाग के कर्मी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के अंबाला में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हुआ है। अंबाला के शहजादपुर में मार्केटिंग कमेटी गेट के पास एक झुग्गी में शुक्रवार दोपहर तीन बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें इस कदर फैल गई कि इसकी चपेट में दंपती आ गया। इस हादसे में महिला जिंदा जल गई। वहीं उसका पति बुरी तरह से झुलस गया है। दोनों पति-पत्नी को बचने का मौका तक नहीं मिला।
विज्ञापन


मृतक महिला की पहचान राधा देवी (60) देवी के तौर पर हुई है। आग से बुरी तरह झुलसा दुखारी (62) को शहजादपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां से उसे अंबाला सिविल के नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। व्यक्ति सिर से लेकर पैरों तक बुरी तरह से झुलसा होने के कारण चंडीगढ़ जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया है। 

आग की सूचना पाकर पुलिस व फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची थी। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। अनाजमंडी में मजदूरी करते थे। शहजादपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र ने बताया कि घायल दुखारी के बयान दर्ज करने के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर आग कैसे लगी थी। मृतक महिला के शव का शनिवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें