फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन मांगने गए युवक से मारपीट, हंगामा

Fri, 23 Dec 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला कैंट। सदर क्षेत्र स्थित गांधी मार्केट में वीरवार को उस समय दुकानदार ने एक युवक की पिटाई कर दी, जब वह अपनी वेतन लेने के लिए दुकानदार के पास पहुंचा था। इसके बाद गुस्साए युवक ने अपने पिता के साथ मौके पर हंगामा खड़ा कर दिया। इसी बीच दोनों पक्षों में जमकर सरेबाजार मारपीट भी हुई।
विज्ञापन

बताया जाता है कि गांधी मार्केट स्थित एक दुकान पर युवक अपने पिता के साथ पिछले कई माह की सैलरी लेने के लिए पहुंचा था। पहले तो दुकानदार ने इनकार कर दिया और जब युवक ने विरोध जताया तो उसकी पिटाई कर दी। देखते ही देखते मामला इतना बिगड़ गया था कि दोनों पक्षों के बीच जमकर गाली गलौच हुई और एक दूसरे के साथ मारपीट भी करने लगे। सरेबाजार हो रही मारपीट की सूचना पाकर राहगीरों का जमावड़ा लग गया। उन्होंने बीच बचाव कर मामले को शांत करवाया। पीड़ित युवक का आरोप था कि वह पिछले कई माह से दुकानदार पर काम कर रहा है। लेकिन उसे वेतन के लिए हर बार टाल दिया जाता था और जब वह वेतन लेने पहुंचा तो दुकानदार ने हमला कर दिया। दुकानदार ने कहा कि वह अपना हिसाब कर चुका है और उसे कोई पैसा नहीं देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें