फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक ने तीन कारों को मारी टक्कर, महिला गंभीर

Tue, 01 Dec 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कालका चौक की तरफ से तेज गति में आ रहे बेकाबू ट्रक ने सोमवार देर रात तीन कारों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा पीकेआर जैन स्कूल के सामने हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे में एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में एक महिला को चोटें आई है। महिला को सिटी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

देर रात एक ट्रक कालका चौकी की तरफ बस स्टैंड की तरफ आ रहा था। वहीं, बस स्टैंड की तरफ से तीन कार भी कालका चौक की तरफ जा रही थी, लेकिन जैसे ही तीनों कारें पीकेआर जैन स्कूल के सामने पहुंची तो सामने से आ रहे ट्रक ने तीनों कारों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक मारुति कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं अन्य दो कारों में बैठे लोग भी सहम गए। हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के राहगीरों ने एक कार में सवार जख्मी महिला को सिटी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें